Connect with us

जनपद पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं को सिखाये जा रहे हैं आत्मरक्षा के गुर।

उत्तराखण्ड

जनपद पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं को सिखाये जा रहे हैं आत्मरक्षा के गुर।

दैनिक प्रतिपक्ष संवाद गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल –

स्वयं की रक्षा करने हेतु छात्राओं को दिया जा रहा है Self Defence Training/UAC (Un Armed Combat) का प्रशिक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा “एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरूजी का साथ” यानि “आपका और पुलिस का सामूहिक प्रयास” की थीम पर थानों पर नियुक्त समस्त हेल्प डेस्क कार्मिकों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं को जागरूक करते हुये आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में महिला हेल्प डेस्क कालागढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज कालागढ़ में जाकर छात्राओं को जागरूक कर निम्न जानकारियाँ दी गयीः-
पोक्सो एक्ट/Legal Rights के बारे में जानकारी दी गयी, जिससे छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी होगी


सोशल साइट्स (फेसबुक इन्टाग्राम आदि) पर असामाजिक तत्वों द्वारा फेक आईडी बनाकर छात्राओं के साथ ब्लैकमेल जैसी घटनायें की जाती हैं, इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिये छात्राओं को साईबर सेफ के बारे में जानकारी दी गयी।
Self Defence Training/UAC (Un Armed Combat) का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना जागृत होगी एवं जो उनको विपरीत परिस्थितियों में बहादुरी से सामना करने में सहायक होगी।
छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, गुड टच बेड टच, साइबर अपराध, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, नशा उन्मूलन और उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मोड्यूल में सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
पुलिस टीम
महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी
महिला आरक्षी 488 ना0पु0 कोमल
महिला आरक्षी 512 ना0पु0 विमला

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page