बागपत। ऋषभ ढाका।
युवा लेखक अमन कुमार की कलम ने लिखी मेरठ मंडल युवा उत्सव में बागपत की जीत की कहानी।
लखनऊ में राज्य युवा उत्सव में मेरठ मंडल का नाम रोशन करेंगे बागपत के युवा कहानीकार अमन कुमार
बागपत। जिले के युवा लेखक अमन कुमार ने फिर एक बार बागपत को नई पहचान दिलाकर जिले का मान बढ़ाया। मेरठ के आईईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय युवा उत्सव में छह जनपदों के प्रतिभागी लेखकों के साथ स्पर्धा में अमन कुमार ने एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर सर्वश्रेष्ठ कहानी लिखते हुए बागपत को जीत दिलाई। पहले भी विभिन्न अवसरों पर अमन ने बागपत जिले का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरीश मिश्रा और शिवानी त्यागी ने हर्ष जताया।
अमन ने बताया कि युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उनको प्रतिभा प्रदर्शन का अनोखा मंच मिला। जनपद स्तर पर युवा उत्सव कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपरांत मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरीश मिश्रा और शिवानी त्यागी का मार्गदर्शन मिला जिसके परिणामस्वरूप अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीत मिली और मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व राज्य युवा उत्सव में करने का महत्वपूर्ण दायित्व मिला। वहीं सलोनी गौतम, ऋषभ ढाका, हर्षिता राव, भावना बिडलान, सुषमा त्यागी, शादाब अली, हिमांशु, गौरव डावर, ईनाम उल हसन सहित अन्य ने उनको बधाई दी।




 



 
 
																						
 
												
 
											 
									 
																							 
									 
																							 
									 
																							 
									 
																							 
									 
																							 
									 
																							 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						