Connect with us

सरोवर नगरी नैनीताल में अचानक पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माँ नयना देवी मंदिर के किए दर्शन।

उत्तराखण्ड

सरोवर नगरी नैनीताल में अचानक पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माँ नयना देवी मंदिर के किए दर्शन।

नैनीताल-सरोवर नगरी नैनीताल अचानक पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां उन्होंने माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन कर भोलेनाथ को जल चढ़ाया। हर हर महादेव के स्वरों से सरोवर नगरी को गुंजायमान कर डाला।
इससे पहले श्री धामी घोड़ाखाल गोल्ज्यू के मंदिर भी गये जहां उन्होंने शीश नवाया। अपनी जीत व पार्टी की जीत के प्रति आशीर्वाद माँगा।

उन्होंने माँ नयना देवी मन्दिर के साथ साथ पाषण देवी मंदिर में भी मथा टेका।
उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
उन्होंने पत्रकारों से अनोपचारिक वार्ता के दौरान कहा भाजपा जनता के समर्थन से 60 से अधिक सीटे जीतेगी। पुरानी पेंशन योजना के मामले में मंथन किया जा रहा है जिसका निर्णय बाद में लिया जायेगा।
श्री धामी ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है इसके बाद भी संगठन ने अनुशाषित होकर चुनाव लड़ा । भितरघात की कोई शिकायत नहीं है।इस मौके पर भाजपा नैनीताल प्रत्याशी सरिता आर्य, मुख्यमंत्री के पी आर ओ दिनेश आर्या, मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट ,डॉ अनिल कपूर, मनोज जोशी, प्रकाश, समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर – प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page