Connect with us

भागवत कथा श्रवण मात्र से मिलता कष्टों से छुटकारा।

शनि केशरवानी

भागवत कथा श्रवण मात्र से मिलता कष्टों से छुटकारा।

प्रयागराज नैनी समोगरा में श्रीमदभागवत कथा महोत्सव में मुख्य यजमान मीना गोस्वामी और लाल पूरी गोस्वामी समोगरा के पुजारी आचार्यकमल गिरी प्रधान कार्यकम के मुख्य रूप से शामिल रहें अशोक शुक्ला अरविंद कुमार शुक्ला द्वारा विधिवत पूजन कराया गया।
श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा वृंदावन से पधारे संत शीतला प्रसाद स्वामी के द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने पर अमृत के समान मोक्ष दायनी है। और सत्य चित आनंद से परिपूर्ण करने वाली और विश्व का कल्याण करने वाली है। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा को श्रवण करने के लिए राजा परीक्षित जैसे श्रोता की आवश्यकता बताई। सूत व्यास जैसे वक्ता की आवश्यकता बताई। उन्होंने पहले दिन कथा कैसे करवानी चाहिए, उसके बारे में वर्णन किया। सनकादि ऋषि इकट्ठे होकर इस भागवत ग्रंथ के बारे में सूतजी से पूछते हैं कि हे सूत जी इस ग्रंथ की महिमा क्या है।
सूत जी ने कहा कि ये ग्रंथ भव सागर से तारने वाली और चिंतामणि कल्पवृक्ष से भी यह ग्रंथ बड़ा है। इसकी महिमा अनेक ऋषियों संत महात्मा देवी देवताओं से पूजित है।
प्रयागराज नैनी समोगरा में इन दिनों श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। जिसमें कथा वाचक स्वामी संत शीतला प्रसाद नें बताया कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। उन्होंने बताया कि भगवान पृथ्वी पर अवतार लेते हैं व भागवत कथा करने और कराने वालों को मुक्ति दिलाते हैं। मनुष्य योनि से मुक्ति दिलाने का भागवत कथा श्रवण एक बड़ा माध्यम है। भगवान पृथ्वी पर पैदा हुए मनुष्य को अपने जीवन कर्म के आधार पर फल देते हैं।

कथा समापन पर भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

नैनी समोगरा शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सोमवार को संपन्न हुई। कथा विश्राम पर हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वृदावान के कथा वाचक संत शीतला प्रसाद स्वामी जी ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण में ऑक्सीजन का संचार बढ़ जाता है। इससे आत्मिक और धार्मिक बल मिलता है। मुख्य यजमान मीना गोस्वामी लालपुरी गोस्वामी अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे। इस दौरान प्रयागराज से महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी,अशोक कुमार शुक्ला, अरविंद कुमार शुक्ला, कमल गिरी प्रधान पुजारी, मुन्ना शुक्ला, सुरेश यादव, मुकेश शुक्ला, सोनू मिश्रा, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad

More in शनि केशरवानी

Trending News

धर्म-संस्कृति

मासिक राशिफल अगस्त 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page