Connect with us

पहाडो़ में मौसम ने ली करवट,खेती बाडी़ कार्य में बाधा।

उत्तराखण्ड

पहाडो़ में मौसम ने ली करवट,खेती बाडी़ कार्य में बाधा।

रानीखेत। पहाडो़ में मौसम ने करवट ली है और ठंड ने भी दस्तक देना शूरू कर दिया है। आज आसमान में बादल छाये हुए हैं तो बारिश की बूंदों ने ग्रामीण अंचलों में होने वाले खेती बाड़ी के कार्य में बाधा डाल दी है। अचानक मौसम के बदलाव व बारिश की बूंदों ने खेती बाड़ी के कार्य में लगे लोगों को चिंतित कर दिया।

आजकल ग्रामीण अंचलों में असोज में होने वाला कार्य भी प्रगति पर है। धान मढ़ाई व दलहनी फसलों में रैस गहत भट आदि को सूखाने, चूटने, व संग्रहीत करने का कार्य प्रगति पर है। गाँवों में असोज के कार्य में बीच बीच में बारिश होने से बहुत बड़ी समस्या का सामना किसानों को करना पड़ता है क्योंकि ग्रामीण अंचलों में गाँवों में सभी के पास भंडारण की व्यवस्था होना संभव नहीं है। खेती बाड़ी से संबधित असोज के कार्य में घास कटान का कार्य भी पशुपालन के लिए बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।

क्योंकि इस समय काटी गयी घास को किसान वर्षभर पशुपालन चारा के लिए भंडारण करके रखते हैं। ग्रामीण अंचलों में लूठे के रूप में इसका संग्रहण भंडारण किया जाता है।दलहनी फसलें भी तैयार हैं इन्हें सूखने संग्रहीत करने के लिए धूप की नितांत आवश्यकता होती है। बारिश में ये सड़कर खराब हो जाती हैं जिससे वर्षभर की मेहनत बेकार हो जाती है। लेकिन अचानक हो रही बारिश से किसानों को इससे नुकसान हो रहा है क्योंकि कटी हुई घास, मडूवा, दलहनी फसलें बारिश से सड़ कर खराब हो जाती हैं।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page