Connect with us

महिला ने जेठ पर लगाए संगीन आरोप।

रुद्रपुर

महिला ने जेठ पर लगाए संगीन आरोप।

रुद्रपुर-स्थानीय एक महिला ने अपने जेठ पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जेठ उस पर बदनीयती रखता है।महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।

इस मामले को लेकर महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायती पत्र दिया। महिला का कहना है कि उसके पति की चार माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं। सास, ससुर, जेठ, जेठानी व ननद आये दिन उस पर अत्याचार करते हैं और धमकी देते हैं कि उसे घर से निकाल देंगे।

और उसका जेठ पर गलत नियत रखने का भी आरोप है। महिला का कहना है कि वह जबरन कमरे में आ जाता है। विरोध करने पर घर से निकल जाने को कहता है और उस पर झूठे आरोप लगाता है। महिला का कहना है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार पाल रही है। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि महिला के मामले की जांच महिला दरोगा कर रही है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in रुद्रपुर

Trending News

धर्म-संस्कृति

मासिक राशिफल अगस्त 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page