Connect with us

उत्तर कोरिया से हथियार डील पर धमकी का रूस ने लिया अमेरिका से बदला, दो राजनयिकों को कर दिया निष्कासित

उत्तर कोरिया के साथ हथियार डील नहीं करने की चेतावनी को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने लगता है बदले की भावना से ले लिया है। अमेरिका द्वारा रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के बीच मुलाकात होने के बाद जो बाइडेन की ओर से रूस को हथियार खरीद को लेकर कड़ी चेतावनी दी गई थी।

राष्ट्रीय

बता दें कि रूस के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के दो राजनयिकों को ‘‘अवैध गतिविधि’’ में शामिल होने के आरोप में ‘‘अवांछित व्यक्ति’’ घोषित किया और उन्हें 7 दिन के भीतर देश छोड़कर जाने का आदेश दिया। मंत्रालय ने एक बयान में आरोप लगाया कि रूस में अमेरिकी दूतावास के प्रथम सचिव जेफ्रे सिलिन और द्वितीय सचिव डेविन बर्नस्टीन व्लादिवोस्तोक में अमेरिकी दूतावास के पूर्व कर्मचारी के ‘‘संपर्क में रहे’’ जिसे इस साल की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। पूर्व कर्मचारी पर यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई तथा संबंधित मुद्दों के बारे में अमेरिकी राजनयिकों के लिए सूचना एकत्रित करने का आरोप है।

अमेरिकी राजदूत को रूस ने किया तलब

अमेरिका द्वारा उत्तर कोरिया के साथ किसी भी तरह की हथियार डील के न करने की चेतावनी मिलने के बाद रूस मौके की तलाश में था। बयान के अनुसार, रूस में अमेरिका की राजदूत लिन ट्रेसी को बृहस्पतिवार को तलब किया गया और उन्हें सिलिन तथा बर्नस्टीन को निष्कासित किए जाने की सूचना दी गई। मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी सरकार ‘‘उचित जवाब’’ देगी। इस बीच, स्लोवाकिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन करने को लेकर देश की राजधानी ब्रातिस्लावा में रूसी दूतावास के एक राजनयिक को निष्कासित कर रहा है। उसने कथित उल्लंघन की कोई जानकारी नहीं दी। स्लोवाकिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजनयिक को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in राष्ट्रीय

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page