Connect with us

मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्रीनगर विधानसभा के तीन मंडलों की बैठक पैठाणी में हुई संपन्न।

उत्तराखण्ड

मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्रीनगर विधानसभा के तीन मंडलों की बैठक पैठाणी में हुई संपन्न।

पौडी जिले के बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विधानसभा वार की जा रही है बैठकें

श्रीनगर गढ़वाल – आज श्रीनगर विधानसभा के पाबों , पैठाणी और थलीसैंण मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक मन की बात के सौ वें एपिसोड को सफल बनाने हेतु पैठानी में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि पौड़ी जिला प्रभारी विजय कप्रवांण ने बताया कि 30 अप्रैल को होने वाले प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रत्येक विधानसभाओं के मंडलों में जाकर बैठक संपन्न कराई जा रही है।

बताया कि मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर संपन्न कराया जाएगा इसके लिए बैठकों के साथ-साथ प्रचार प्रसार, कीर्तन मंडलियों, सामाजिक संस्थाओं आदि को भी आमंत्रित किया जा रहा है पैठाणी मंडल के अंतर्गत होने वाली बैठक में सभी पदाधिकारियों ने मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बूथ स्तर पर अपनी टीमें बना ली हैं जिसमें प्रत्येक बूथ पर स्क्रीन के माध्यम से और रेडियो आदि के माध्यम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम गाकर की गई, इस अवसर पर भाजपा पौड़ी जिला प्रभारी विजय कप्रवांण के साथ-साथ डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, पाबों मंडल प्रभारी गणेश भट्ट, पाबों मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, थलीसैंण मंडल प्रभारी कौशल्या भट्ट , थलीसैंण मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी, पैठाणी पूर्व मंडल अध्यक्ष मनवर सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, आईटी जिला सह संयोजक आशीष थपलियाल, मंडल महामंत्री हरेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे , सभी ने मन की बात के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प भी लिया । पौड़ी भाजपा जिला प्रभारी विजय कप्रवांण ने बताया कि मन की बात के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पौडी भाजपा जिला अध्यक्ष आज चौबटटाखाल में है तथा कल मन की बात के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्रीनगर मंडल में भी श्रीनगर और खिरसू मंडल की बैठक रखी गई है जिसमें सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे आज बैठक में पैठाणी मंडल अध्यक्ष अमर सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य गणेश राठी सहित सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक का संचालन मायाराम नौडियाल ने किया – गणेश भट्ट ,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा, पौड़ी गढ़वाल ।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page