Connect with us

मन की बात के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महिला मोर्चा भी प्रत्येक मंडल में सुनेगा मन की बात।

उत्तराखण्ड

मन की बात के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महिला मोर्चा भी प्रत्येक मंडल में सुनेगा मन की बात।

श्रीनगर गढ़वाल – भारतीय जनता पार्टी पौडी जिला संगठन जहां बूथ स्तर पर अप्रैल महीने के अंत में 30 अप्रैल को जहां बूथ स्तर पर मन की बात को सुनने का कार्यक्रम बना रहा है वहीं भाजपा जिला महिला मोर्चा भी मन की बात के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंडलों पर मन की बात को सुनने हेतु योजना बना रहा है जिसके तहत आज श्रीनगर के आदिति पैलेस में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना गैरोला की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार निर्णय लिया गया कि पौड़ी जिले के प्रत्येक मंडलों में मन की बात के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महिला मोर्चा भी प्रत्येक मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनेगा जिला अध्यक्ष मीना गैरोला ने इस अवसर पर मन की बात के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी मंडलों के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी। आदिति पैलेस में मन की बात के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा पौडी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना गैरोला के साथ-साथ प्रदेश मंत्री अनिता बूढ़ाकोटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति गोस्वामी ,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष उषा कंडारी,जिला महामंत्री मीना असवाल,मीडिया प्रभारी मोनिका कंडारी,सुनीता गैरोला, गुड्डी गैरोला,अंजना डोभाल, सुलोचना रावत,राजेश्वरी पूरी,लक्ष्मी रावत,पार्वती देवी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page