Connect with us

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2023: कर्क और वृश्चिक राशि को आज मिल रहा द्विपुष्कर योग का लाभ, देखें आपका दिन कैसा होगा

आज का राशिफल 19 नवंबर दिन रविवार के दिन चंद्रमा का संचार मकर राशि में होगा। साथ ही वृश्चिक राशि में सूर्य, मंगल और बुध ग्रह की युति बन रही है। ग्रहों और नक्षत्रों का लाभ आज कई राशियों को मिलने वाला है। वहीं कुछ राशियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है....

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2023: कर्क और वृश्चिक राशि को आज मिल रहा द्विपुष्कर योग का लाभ, देखें आपका दिन कैसा होगा

Aaj Ka Rashifal 19 November 2023: आज का राशिफल 19 नवंबर दिन रविवार को चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर में संचार करने वाले हैं। साथ ही आज वृद्धि योग, ध्रुव योग और द्विपुष्कर योग का प्रभाव रहने वाला है। ग्रहों-नक्षत्रों के प्रभाव से कर्क राशि वालों को सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा और वृश्चिक राशि वाले रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे। वहीं मकर राशि वालों की एक साथ कई काम साथ में लेने से चिंता बढ़ सकती है। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है….

    मेष राशिफल: नई ऊर्जा का संचार होगा

    मेष राशिफल: नई ऊर्जा का संचार होगा

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से प्रसन्न रहेंगे और किसी व्यापार में निवेश की योजना भी बनाएंगे। परिवार के बढ़ते खर्च आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए आपको उन्हें कम करने का प्रयास करना होगा। साझेदारी में कोई बिजनस करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। रविवार की छुट्टी की वजह से पूरा परिवार एकजुट रहेगा। बच्चों की किसी बात पर जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। लव लाइफ वाले लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें और नमक रहित भोजन करें।

    वृषभ राशिफल: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

    वृषभ राशिफल: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

    वृषभ राशि वालों की आज धार्मिक कार्यक्रम में आपकी रुचि बढ़ेगी और उनमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। परिवार के कुछ सदस्यों से कटु शब्द सुनने को मिल सकते हैं, लेकिन उसमें भी चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत केंगे।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को अर्घ्य दें और मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।

    मिथुन राशिफल: घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे

    मिथुन राशिफल: घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे

    मिथुन राशि वाले आज रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे और घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे। आपके मन में व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाएं आएंगी, लेकिन अगर आप उन योजनाओं को किसी से साझा करेंगे तो उनके पूरा होने में बाधाएं आ सकती हैं। संतान के भविष्य के लिए कुछ धन भी निवेश करने की योजना बनाएंगे। माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। पिता के साथ नया बिजनस शुरू करने की योजना बनाएंगे। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। स्नान ध्यान के बाद जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

    कर्क राशिफल: सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे

    कर्क राशिफल: सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे

    कर्क राशि वालों के लिए सामाजिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। रविवार की छुट्टी की वजह से अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की इच्छा पूरी करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपने मन की सभी इच्छाएं जीवनसाथी से साझा करनी होंगी, ताकि वह उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे सकें। शाम के समय आज आप जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।

    सिंह राशिफल: विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा

    सिंह राशिफल: विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा

    सिंह राशि वाले आज रविवार की छुट्टी की वजह से संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। आज आपके शत्रु आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की भरपूर कोशिश कर सकते हैं लेकिन वे पूरी तरह असफल हो सकते हैं। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता नजर आ रहा है। यदि आपके आस-पड़ोस में किसी से कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा अन्यथा आपके लिए परेशानी हो सकती है। सायंकाल का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़ व घी डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

    कन्या राशिफल: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

    कन्या राशिफल: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

    कन्या राशि वाले आज अगर कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। रविवार की छुट्टी की वजह से सभी सदस्य एक जगह रहेंगे। साथ ही परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। लेकिन माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, अगर उन्हें पहले से कोई समस्या है तो आज वह बढ़ सकती है। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

    तुला राशिफल: धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे

    तुला राशिफल: धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे

    तुला राशि वाले आज परिवार के साथ रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे। घर में किसी खास मेहमान के आने से नए नए पकवान भी बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अगर कोई पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो आज किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनके साथ किसी जमीन की खरीदारी भी कर सकते हैं। जमीन-जायदाद को लेकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी विवाद में पड़ने से बचना होगा। आज शाम के समय किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

    आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। तांबा, मसूर की दाल, गेहूं, गुड़ का दान करें और गायों को गुड़ खिलाएं।

    वृश्चिक राशिफल: लाभदायक अवसर मिलेंगे

    वृश्चिक राशिफल: लाभदायक अवसर मिलेंगे

    वृश्चिक राशि वालों को आज कई लाभदायक अवसर मिलेंगे, आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ उठा पाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे और अगले दिन की योजनाएं भी बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। अगर परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

    आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।

    धनु राशिफल: दोस्तों से मुलाकात होगी

    धनु राशिफल: दोस्तों से मुलाकात होगी

    धनु राशि वालों को आज व्यावसायिक मामलों में सावधान और सतर्क रहना होगा। बिजनस में आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रविवार की छुट्टी की वजह से काफी दिनों बाद दोस्तों से मुलाकात होगी और कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।

    आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।

    मकर राशिफल: मन प्रसन्न रहेगा

    मकर राशिफल: मन प्रसन्न रहेगा

    मकर राशि वाले आज रविवार की छुट्टी की वजह से दैनिक घरेलू कार्यों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। बच्चे के विवाह से संबंधित कोई समस्या है, तो आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से इसे हल कर सकते हैं। आज एक साथ कई तरह के काम हाथ में आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है, जिससे आप चिंतित रहेंगे। किसी मित्र से अटके धन की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न भी रहेगा। सायंकाल के समय पिता के किसी काम की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।

    आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य दरवाजे पर घी के दो दीपक दरवाजे के दोनों तरफ रख दें।

    कुंभ राशिफल: भविष्य में अच्छा फायदा होगा

    कुंभ राशिफल: भविष्य में अच्छा फायदा होगा

    कुंभ राशि वालों को आज मित्रों से धन संबंधित योजना के बारे में जानकारी मिलेगी, जिससे भविष्य में अच्छा फायदा होगा। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खान-पान का ध्यान रखें। साझेदारी में कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो वह आज आपको जबरदस्त मुनाफा दे सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेंगे तो भविष्य में आपको बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए कोई भी फैसला लें तो बहुत सोच-विचार कर लें। सायंकाल के समय देव दर्शन का आनंद लेंगे।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप करें।

    मीन राशिफल: पूरा परिवार एकजुट रहेगा

    मीन राशिफल: पूरा परिवार एकजुट रहेगा

    मीन राशि वाले आज अगर व्यवसाय में जोखिम उठाएंगे तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आपके सामने कोई समस्या आती है तो आपको धैर्य के साथ उसका समाधान ढूंढना होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आप सभी समस्याओं का समाधान ढूंढने में सफल होंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से पूरा परिवार एकजुट रहेगा और घर में शोर शराबा का माहौल रहेगा। शाम को किसी रिश्तेदार की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

    Ad Ad

    प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

    More in धर्म-संस्कृति

    Trending News

    About

    प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

    Editor

    Editor: Vinod Joshi
    Mobile: +91 86306 17236
    Email: [email protected]

    You cannot copy content of this page