Connect with us

लालकुआं से झांसी तक ट्रेन,,,,,,

उत्तराखण्ड

लालकुआं से झांसी तक ट्रेन,,,,,,

हल्द्वानी। लालकुआं से झांसी को चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को बुधवार को सांसद अजय भट्ट, विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट और हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

अजय भट्ट ने बताया कि जनता की मांग पर लालकुआं-झांसी ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। जनता द्वारा इस रेल सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने पर इस सेवा का भविष्य में स्थाई रूप से संचालन किया जायेगा। उन्हांने बताया कि प्रथम दिन 176 यात्रियों ने आरक्षण कराया यह ट्रेन लालकुआं से बरेली- कासगंज- मथुरा- आगरा व ग्वालियर होते हुये झांसी पहुंचेगी।

उन्होंने कहा लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण करने के साथ ही रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के कार्य सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। लालकुआं रेलवे स्टेशन से भविष्य में लम्बी दूरी की ट्रेनों का संचालन किया जायेगा। साथ ही भविष्य में वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें भी चलाई जायेंगी।

उन्होंने बताया कि लालकुआं से कामाख्या देवी (कलकत्ता) व काठगोदाम से प्रयागराज के लिए भी ट्रेन शीघ्र चलाई जायेगी। इससे उत्तराखण्ड का पर्यटन को बढावा मिलेगा। और वही प्रदेश का आर्थिक विकास भी होगा। भट्ट ने झांसी रेल सेवा के प्रारम्भ होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]