Connect with us

परिवहन सब्सिडी से किसानों का होगा विकास, किसान नेता राकेश टिकैत ने रखी मांग

उत्तराखण्ड

परिवहन सब्सिडी से किसानों का होगा विकास, किसान नेता राकेश टिकैत ने रखी मांग

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत में कहा कि उत्तराखंड सरकार पहाड़ के पानी का उपयोग पहाड़ के लिए नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार पछवा दून दौरे पर आए राकेश टिकैत ने कहा कि पहाड़ की 60 प्रतिशत खेती आज भी बरसात पर निर्भर है जबकि नदियों के उद्गम स्थल पर्वतीय क्षेत्रों में ही हैं।

बावजूद इसके सरकार पहाड़ों में सिंचाई के साधन विकसित नहीं कर रही है जिससे किसान पलायन करने को मजबूर हो गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने के लिए परिवहन सब्सिडी दी जानी चाहिए। प्रदेश में विलेज टूरिज्म पॉलिसी लागू कर गांव से पलायन को रोका जाना चाहिए। कृषि कानूनों के खिलाफ चले लंबे आंदोलन पर किसान नेता ने कहा कि आंदोलन के बाद से अब सरकारों की जुबान पर हरदम किसान और मूल शब्द आते हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए नीति लागू की जानी जरूरी है। किसान यूनियन में चल रहे विवाद को लेकर टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन में कोई गुटबाजी नहीं है जिसके विचार नहीं मिल रहे हैं वह अलग जा रहा है। विचारधारा मिलनी जरूरी है बाकि सारे देश के किसान एक हैं

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page