Connect with us

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता

उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया, लोग घरों से बाहर निकले।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह 10.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता रही। जबकि गहराई 05 किमी रही। नेपाल सीमा, जौलजीबी, धारचूला में झटका तेज रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले 12 फरवरी में यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भूकंप की तीव्रता 4.1 रिकॉर्ड की गई थी। उस दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप का केंद्र होने की सूचना मिली थी। इस पहले बीते गुरुवार की सुबह जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई थी। बताया गया था कि, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में था।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page