Connect with us

उत्‍तराखंड : कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट अपने पुत्र हेमंत बिष्ट के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड : कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट अपने पुत्र हेमंत बिष्ट के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट अपने पुत्र हेमंत बिष्ट के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में आप की सदस्यता ग्रहण की। बिष्ट ने आज सुबह कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की थी।

आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश में दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद से सक्रिय होकर काम करना शुरू कर दिया और अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम भी शुरू कर दिया। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र को आप में शामिल कर लिया। उन्होंने आज कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त होकर आप पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है और केजरीवाल की नीतियों को लोग समझने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट की ओर से आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप मजबूत होगी वहीं उनके सालों के तर्जुबे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page