Connect with us

आज से जिले में बदलेगा मौसम,,,,,

उत्तराखण्ड

आज से जिले में बदलेगा मौसम,,,,,

हल्द्वानी। भीषण गर्मी और उमस के बाद लोकल मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार सुबह गौलापार, ऊंचापुल, काठगोदाम सहित शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश के साथ ही कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, जबकि अन्य जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश और हवा चलने से तापमान में हल्की गिरावट आई। हालांकि इसके बाद उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार से शनिवार तक नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। मैदानी इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि 14 जून तक प्री मानसून की बारिश रहेगी। हफ्तेभर बाद मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]