Connect with us

उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट।

मौसम

उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट।

देहरादून-:उत्तराखंड में आज मौसम करवट लेगा और पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान है कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने और 3,000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। उधर मौसम विभाग ने सुबह तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार मैदानी जनपदों में सुबह और शाम उथला कोहरा होने की संभावना जताई है, सुबह 9:00 बजे तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में इस दौरान उथला कोहरा होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।। इस दौरान ठंड बढ़ने से मुसीबत बढ़ेगी तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की भी बात मौसम विभाग ने कही है।

राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगे पूर्वानुमान लगाया है कि राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है जबकि आज देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट के अनुमान से आज देहरादून में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

Ad Ad
Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in मौसम

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]