Connect with us

भगवान विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत।

उत्तराखण्ड

भगवान विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत।

श्रीनगर गढ़वाल : 24 वीं भगवान विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का शनिवार को श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया किया गया। यात्रा की तैयारी में जुटे बीरेंद्र सिंह नेगी,लाल सिंह नेगी,डा.बीपी नैथाणी, कांग्रेस कीर्तिनगर ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भण्डारी उर्फ शेरु भाई, जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल, आशीष पंवार, अमित नेगी, अवतार सिंह नेगी एमबीडीए,बीरेंद्र सिंह राणा,डा.गांधी चौहान, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट,कमलेश्वर मन्दिर के महन्त आशुतोष जी महाराज 108 सहित पदाधिकारी मौजूद थे। कुमाऊं मंडल के भ्रमण से श्रीनगर के कमलेश्वर महादेव मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची डोली रथयात्रा के संयोजक पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 24वीं डोली रथयात्रा इस बार उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों के भ्रमण के साथ साथ प्रदेश के चारों धामों का दौरा करेंगी। उन्होंने कहा कि डोली रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति स्थापना के साथ विश्व कल्याण और उत्तराखंड में हजार धामों की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि साथ ही यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में तीर्थाटन एवं पर्यटन स्थल विकसित करना है।

विदित है कि पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में यह देवी यात्रा प्रत्येक वर्ष पूरे राज्य में निकाली जाती है। यात्रा का समापन गंगा दशहरा के दिन टिहरी के घनसाली ब्लाक के हिन्दाव पट्टी के विशोन पर्वत पर समारोहपूर्वक होता है। इसमें हज़ारों भक्त मां जगदीशिला डोली का विसर्जन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष रुप सिंह बजियाला,एलपी नैथाणी,कुंवर सिंह राणा,रघुवीर सिंह नेगी पश्वा जगदी, हुकम सिंह कैंतुरा, उदयराम चमोली पुरोहित, डोली वाहक मनोज राणा,परमवीर सिंह पवार, भगवान सिंह चौहान,महावीर सिंह राणा ढोल वादक, श्यामलाल और धनी लाल आदि उपस्थित थे।यात्रा रविवार को श्रीनगर से देवप्रयाग के लिए डोली रथयात्रा प्रस्थान करेगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page