Connect with us

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जमरानी पर क्या कुछ कहा।

उत्तराखण्ड

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जमरानी पर क्या कुछ कहा।

दिल्ली- केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने राज्य की महत्वकांक्षी जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस परियोजना से हल्द्वानी शहर और आसपास के इलाकों में लगभग 43 मिलियन क्यूबिक मीटर पीने का पानी भी उपलब्ध होगा।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जमरानी बांध परियोजना के निर्माण को स्वीकृति देने पर केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है। श्री भट्ट ने लोकसभा सदन में जमरानी बांध की निर्माण को प्रमुखता से उठाया था। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस बांध के निर्माण का रास्ता साफ होने से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान हो सकेगा।

गौरतलब है कि नैनीताल जिले में काठगोदाम से 10 किलोमीटर ऊपर गौला नदी पर जमरानी बांध का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से लगभग डेढ लाख हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे हल्द्वानी शहर को हर साल 43 मिलियन क्यूबिक मीटर पीने का पानी भी उपलब्ध होगा और इस परियोजना से 63 मिलियन यूनिट जलविद्युत उत्पन्न करने का प्रावधान है।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page