फिल्म
क्या है इन अभिनेत्रियों के मौत का रहस्य ?
लोग बॉलीवुड की दुनिया को मस्त समझते है पर ऐसा नहीं है इनके जीवन भी सुख और दुःख से भरा है जितना सुख है उतना ही दुःख भी यहाँ लोग जितनी कामयाबी और प्रसिद्धि हांसिल करते है उतनी ही उनकी ज़िंदगी मुश्किल भी होती है। यहाँ पे सफलता और ग्लेमर के जितने किस्से है उतनी ही दुःख देने वाली कहानियाँ भी जुडी हुईं है। इन्हीं कहानियों में अकाल मृत्यु की कहानी भी है कईं जाने माने सितारों की अकाल मृत्यु हुई है। आज बात कर रहे है अदाकाराओं की जो बहुत छोटी उम्र में ही दुनिया छोड़ गईं। इनमें प्रमुख है मधुबाला

मधुबाला की जब भी बात आती है आंखो के सामने एक खूबसूरत छवि सामने आ जाती है। साठ के दशक की इस अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा और नज़ाकत से काफ़ी दिलों पे राज किया हुआ था। पर सबका दिल तब टुटा जब ह्रदय रोग के कारण मधुबाला की अचानक मृत्यु हो गई। वह सिर्फ 36 साल में दुनिया से विदा हो गईं ।दूसरा नाम है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का

इनकी असामयिक मौत से बॉलीवुड में सबको सदमे में डाल दिया था। स्मिता पाटिल ने कम उम्र में ही बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया था। बताया जाता है कि स्मिता पाटिल की मृत्यु केवल 31 वर्ष की आयु में बेटे के जन्म के तुरंत बाद प्रसव के दौरान कुछ जटिलताओं की वजह से हुई। तीसरा नाम आता है

जिया खान का जिया बॉलीवूड का एक उभरता हुआ सितारा थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका पा लिया था। जिया की जब मृत्यु हुई, वो सिर्फ 25 वर्ष की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार जिया ने आत्महत्या का रास्ता अपनाया था। उनकी मौत भी एक मिस्ट्री बनकर रह गई। अगला नाम है प्रत्युषा बनर्जी

जानीमानी टीवी अदाकारा थी। “बालिका वधू” टीवी शो से घर घर में पहुँच गई थी। महज़ २४ साल की उम्र में वह ज़िंदगी की कठिनाईयों के आगे हार गई, और उन्होंने खुद ही अपने जीवन का अंत कर दिया। वही अगली अदाकारा दिव्या भारती

बॉलीवूड में बहुचर्चित नाम था। लेकिन उनकी मृत्यु और भी चर्चाओं में रहीं। मुंबई में उनकी मृत्यु ऊंची इमारत से गिरने की वजह से हुई। उनकी आयु महज़ 19 वर्ष की थी। उनकी मृत्यु का भी विवादस्पद विषय था । किसी ने कहा कि ये एक एक्सीडेंट था, किसी ने इसे आत्महत्या करार दिया तो किसी ने कहा कि दिव्या साजिश का शिकार हुई। हालांकि सत्य कभी सामने नहींआ पाया। वहीं फ़िल्म जगत की सबसे ज्यादा लोकप्रिय अभिनेत्री बिजली की रानी श्रीदेवी

भी एक आकस्मिक मौत का शिकार हुईं थी। वह दुबई में अपने होटल रूम के बाथ टब में मृत पाईं गई थी। उनकी मौत फिसलकर गिरने और बाथटब में दुब जाने से होने की बात सामने आई थी। उनका बेहद डाइटिंग और आहार में बिलकुल नमक न लेना उनकी मृत्यु का कारन बना ऐसा उनके पति बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। बॉलीवुड में इन अभिनेत्रीयोँ की अकाल मृत्यु ये बात का प्रमाण है की सफलता या ग्लेमर इस बात को निश्चित नहीं कर सकता की आपका जीवन कितना दीर्घ और कितना स्वस्थ होगा। जीवन की सच्चाई वर्तमान में जीने में है यह बात प्रिसद्ध और सम्पन्न व्यक्तिओं की आक्समिक मृत्यु से यथार्थ होती है।











