Connect with us

धनतेरस पर राशि अनुसार क्या खरीदें, खरीदारी के लिए शुभ समय।

धर्म-संस्कृति

धनतेरस पर राशि अनुसार क्या खरीदें, खरीदारी के लिए शुभ समय।


जैसे कि आप सभी को विदित है आज यानी 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। जानते हैं सभी राशि अनुसार किन वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ रहेगा–
1– मेष राशि– मेष राशि के राशि स्वामी मंगल देव हैं मेष राशि के जातकों को धनतेरस पर्व पर चांदी,ताम्र, पीतल की खरीदारी शुभ रहेगा। इससे मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी घर में अन्न, धन के भंडार भरे रहेंगे।

2 –वृषभ राशि –वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है वृषभ राशि के जातकों के लिए भी चांदी खरीदना उन्नति दायक रहेगा।

3– मिथुन राशि –मिथुन राशि के स्वामी बुध है मिथुन राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर सोने से निर्मित वस्तुएं खरीदना शुभ फल कारक रहेगा।

4– कर्क राशि –कर्क राशि की राशि स्वामी चंद्र देव है। कर्क राशि के जातकों को धनतेरस पर्व पर चांदी का श्री यंत्र खरीदना शुभ फलदायक रहेगा। श्री यंत्र की पूजा कर तिजोरी में रख दें ऐसा करने से देवी लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करेंगी।

5– सिंह राशि –सिंह राशि के राशि स्वामी सूर्य देव है सिंह राशि के जातकों को धनतेरस पर्व पर ताम्र व स्वर्ण से निर्मित वस्तुएं खरीदना शुभ फल प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त धार्मिक पुस्तकें खरीदना भी शुभ रहेगा।

6–कन्या राशि–कन्या राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर्व पर पीतल के बर्तन श्री यंत्र, हाथी के दांत से बनी हुई वस्तुएं खरीदना सुख, सौभाग्य में वृद्धि करेगा।

7– तुला राशि –तुला राशि के जातकों को धनतेरस पर्व पर रसोई से संबंधित वस्तुएं व चांदी, वस्त्र ,आभूषण खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।

8–वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों को धनतेरस पर्व पर चल, अचल संपत्ति में निवेश करना शुभ रहेगा। इसके अतिरिक्त पीतल व ताम्रपात्र से संबंधित वस्तुएं खरीदने से लाभ प्राप्त होगा।

9–धनु राशि– धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर पीतल व स्वर्ण निर्मित वस्तुएं लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।

10–मकर राशि– मकर राशि के स्वामी शनि देव है धनतेरस पर्व पर मकर राशि के जातकों को नीले रंग की वस्तुएं, वस्त्र, झाड़ू तथा गोमती चक्र खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।
11–कुंभ राशि–कुंभ राशि के जातकों को चांदी से निर्मित वस्तुएं, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, श्री यंत्र खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।
12–मीन राशि – मीन राशि के जातकों को धनतेरस पर्व पर पीतल, स्वर्ण निर्मित वस्तुएं, पीले वस्त्र व गोमती चक्र खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।
खरीदारी करने हेतु शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:43 से 12: 26 तक।
शुभ चौघड़िया– धनतेरस पर प्रातः11:59 से अपराह्न 1:22 तक शुभ चौघड़िया होने के कारण खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त है।
सायंकाल 4:07 से 5:30 तक खरीदारी करने हेतु अबूझ मुहूर्त रहेगा।
(इसके अतिरिक्त भी धनतेरस संपूर्ण दिवस स्वेच्छा से खरीदारी कर सकते हैं)

Ad Ad

More in धर्म-संस्कृति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page