Connect with us

धामी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण की तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

देहरादून

धामी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण की तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

देहरादून: आज समूचे भारतवर्ष में 02 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी एवं सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधान मंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को बड़े हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। जहां 01 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी लोगो मे एक घंटे के लिए श्रमदान करके महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान किया था वहीं दूसरी ओर आज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मेयर सुनील उनियाल गामा व विधायक खजानदास सहित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान जोड़कर नये भारत का नारा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Ad Ad

More in देहरादून

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page