Connect with us

मातृशक्ति को सजग और सुदृढ़ बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कार्य :सुमित्रा दहिया

राजनीति

मातृशक्ति को सजग और सुदृढ़ बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कार्य :सुमित्रा दहिया

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी की सदस्य ने गिनाई केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

हरिद्वार। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला कार्यालय पहुंची महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी की सदस्य सुमित्रा दहिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर पिछले 70 वर्षों तक जनता को लूटने का आरोप लगाया है।
दरअसल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा के नेतृत्व में हुए दो दिवसीय कार्येक्रम के समापन पर मीडिया से मुखातिब होते हुए राष्ट्रीय कमेटी की सदस्य सुमित्रा दहिया ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अंग्रेजों वाली नीतियां अपनाई गई है, फूट डालो और राज करो। उनका एक नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है और कहता है कि मैं एक ऐसी मशीन बनाउंगा जिसमें एक तरफ से आलू डालेगे तो दूसरी तरफ सोना निकलेगा। भाजपा एक संस्कारी पार्टी है। मेहनती संगठन है और संगठन ही पार्टी की मेहनत है। कहा कि विरोधी पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर विकास कार्य पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन वह विरोधियों की ध्यान न देकर देश में विकास कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने महिला शक्ति को पहचाना है। उज्जवल, पोस्टर और बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान को सफल बनाने में महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ताओं ने कार्य किया है। दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत उन्होंने पहले दिन गंगा मां की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकत्रियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने लाभार्थियों के साथ सेल्फी कार्यक्रम किया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अनामिका शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ जीतने जा रही है। नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री का होना भारतवर्ष ही नहीं समूचे विश्व के लिए एक बड़ी उपलब्धि है महिलाओं की या जनकल्याण की बात हो देश के प्रधानमंत्री आमजन के लिए सदैव सजग रहते हैं।इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा, नीति शर्मा, सुषमा चौहान, मंजू शर्मा, कमला जोशी, कामिनी सडाना, अश्विनी चौहान, रश्मि चौहान, आभा शर्मा, रूबी बेगम, गोमती मिश्रा, रेणु शर्मा, पारूल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page