Connect with us

पंतनगर किताब कौतिक में आएंगे देशभर से लेखक और संस्कृतिकर्मी

पंतनगर किताब कौतिक में आएंगे देशभर से लेखक और संस्कृतिकर्मी

उत्तराखण्ड

पंतनगर किताब कौतिक में आएंगे देशभर से लेखक और संस्कृतिकर्मी

पंतनगर : जनरल बिपिन रावत पर्वतीय विकास शोध शिक्षणालय और क्रिएटिव उत्तराखंड द्वारा 8-9-10 नवंबर 2024 को आयोजित होने जा रहे “पंतनगर किताब कौतिक” की तैयारियों के सम्बन्ध में पहली बैठक पंतनगर विश्वविद्यालय के सी आर सी सभागार में हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र – छात्राओं के साथ हल्द्वानी, रुद्रपुर, लालकुआं, बिन्दुखत्ता और नजदीकी क्षेत्रों के साहित्यप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद शामिल हुए।

पंतनगर विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण डॉ. आनंद सिंह जीना ने सभी आगंतुकों को बताया कि कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में “किताब कौतिक” की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। कार्यक्रम को वेटनरी कॉलेज के निकट “रतन सिंह हॉल” में आयोजित करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थी आयोजन समिति में शामिल होकर सक्रिय सहयोग करेंगे। इस बार किताब कौतिक की थीम “पर्वतीय कृषि से उत्तराखंड में समृद्धि” रखा गया है।

क्रिएटिव उत्तराखंड के हेम पंत और दयाल पांडे ने बताया कि राज्य के कई ऐतिहासिक और दूरस्थ कस्बों में सफल आयोजन के बाद किताब कौतिक अभियान को पहली बार पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित करने का मौका मिल रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यहां पर विभिन्न विषयों पर केंद्रित 80 हजार किताबों का समृद्ध साहित्य होगा। इसके अतिरिक्त खगोल विज्ञान, हस्तशिल्प, स्वरोजगार से जुड़े लोगों के स्टॉल, नेचर वॉक और विज्ञान कोना भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इस आयोजन में शामिल होने के लिए देशभर से प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार, संस्कृतिकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता पंतनगर पहुंचेंगे। राज्य के विभिन्न इलाकों में खेती, पशुपालन, बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। पर्वतीय कृषि पर विशेष वार्ता सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें किसानों के बीच विचारों का आदान प्रदान होगा।

इस बैठक में प्रो. सलिल तिवारी, डॉ. बी. एस. कालाकोटी, डॉ. ललित उप्रेती, दिनेश पंत, उमेश भट्ट, बसंत पांडे, प्रकाश, त्रिभुवन बिष्ट, नवनीत, संस्कृति आदि सहित 4 दर्जन लोग शामिल हुए।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page