Connect with us

वाई.टी.डी.ओ के विजय मोहन खाती को मिला नैपाल में सम्मान।

उत्तराखण्ड

वाई.टी.डी.ओ के विजय मोहन खाती को मिला नैपाल में सम्मान।

नैनीताल -वाई.टी.डी.ओ., जिसे हिन्दी में युवा पर्यटन विकास संस्थान कहा जाता है, के संस्थापक सदस्य विजय मोहन सिंह खाती को हमारे पड़ोसी देश नेपाल का ’फेयरवेस्ट ट्रेवल मार्ट- 2022’ सम्मान प्राप्त हुआ है।
खाती पिछले 40 वर्षों से नेपाल के लिए टूर आयोजित करते आ रहे है । श्री खाती ने कहा मुझे मंच में सम्मानित कर एक शॉल भेंट किया गया। मेरे लिए यह गर्व का क्षण था।
उन्होनें कहा नेपाल अपने सौन्दर्य और संस्कृति के कारण मुझे प्रारम्भ से ही आकर्षित करता रहा है। बिल्कुल हमारे पहाड़ जैसे नेपाल में पर्यटन सस्ता भी बहुत है। पहले जो टूर 12 दिन का होता था अब वह 8 दिन का हो गया है। धनगढ़ी से कई हवाई सेवाएं हैं। पहले काठमांडू पहुँचने में दो से तीन दिन तक लग जाते थे। अब धनगढ़ी से काठमाण्डू मुश्किल से एक घंटे का रास्ता है।
नेपाल पर्यटन के क्षेत्र में अपने को तेजी से बदल रहा है। लोगों ने इस क्षेत्र में बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट किए हैं। यहाँ के पूर्वी भाग में स्थित जनकपुर ऐसी जगह है जहां कोई नहीं जाता था। पर अब इसे काठमाण्डू टूर के साथ जोड़ दिया गया है। भारत की तुलना में वहां की हवाई सेवाओं को बहुत बेहतर कहा जा सकता है।
उनका कहना था आजकल में मुक्तिनाथ के प्रचार प्रसार में लगा हूं। मुस्तान जिले में स्थित मुक्तिनाथ 13,200 फीट की ऊँचाई पर है। यह लेह-लद्दाख सा खूबसूरत है। वहां के अधिकांश निवासी तिब्बती शरणार्थी हैं। हमारे मित्र पेमा गेकिल सिथर का बचपन वहीं गुजरा है। वहां शालीमार पत्थर मिलता है। मन्दिर की विष्णु प्रतिमा इसी पत्थर से बनी है। बौद्ध लोगों में भी इस मन्दिर की मान्यता है। यहां तक कि इस मन्दिर का एक पुजारी भी बौद्ध है।
हालांकि मुक्तिनाथ टूर ले जाने का यह मेरा प्रथम प्रयास होगा। पर मैं अच्छी तरह जानता हूं कि हर एक को यह बहुत पसंद आएगा। मुक्तिनाथ है ही इतना खूबसूरत।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page