Connect with us

बिना बारिश के हुआ नैनीताल में भूस्खलन।

नैनीताल

बिना बारिश के हुआ नैनीताल में भूस्खलन।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में विगत दिनों बी डी पांडे अस्पताल के समीप अवैध रूप से बसे लोगों को हटाकर प्रशासन ने जमीन को जेसीबी मशीन की मदद से बराबर कर अस्पताल प्रबंधन को सौप दी। जबकि अभी कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश भी नही हो रही है उसके बाद भी नैनीताल में भूस्खलन हो गया। अलबत्ता कोई जनहानि नही हुई पर एक मकान पूर्ण तरह भूस्खलन की लपेट में आ गया बाकी लोगों को भी रहने का डर अब सताने लग गया है।

इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जे.सी.बी.और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा है।
नैनीताल में मल्लीताल बी डी पांडे अस्पताल के समीप भूस्खलन हुआ ।जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई। दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे से पहले घरवालों ने समय रहते मकान को खाली करवा दिया था

Ad Ad

रिपोर्टर – प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in नैनीताल

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page