Connect with us

भाजपा का ही बनेगा लोकसभा अध्यक्ष : राजनाथ सिंह ने निभाई बड़ी भूमिका, विपक्ष के सपनों पर फेरा पानी ।।

नई दिल्ली

भाजपा का ही बनेगा लोकसभा अध्यक्ष : राजनाथ सिंह ने निभाई बड़ी भूमिका, विपक्ष के सपनों पर फेरा पानी ।।

मोदी के आगे विपक्ष फिर हारा

नई दिल्ली – आखिर मोदी के आगे विपक्ष की नहीं चली, राजनाथ सिंह की जिम्मेदारी हुई पूरी ,मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी लोकसभा अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष तय करने की मांग करने वाली तेलुगु देशम पार्टी ने भी भाजपा के उम्मीदवार को समर्थन देने पर हामी भर दी है।अब सभी सहयोगी दल पहले ही भाजपा की ओर से तय उम्मीदवार को समर्थन देने पर हामी भर चुके हैं। भाजपा अब इस पद के लिए अपनी ओर से तय नाम के संबंध में सहयोगी दलों को सूचित करेगी।

अध्यक्ष पद के लिए सभी के साथ विपक्ष के बीच सर्वसम्मति बनाने की जिम्मेदारी भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ को सौंपी थी। पार्टी सूत्रों का दावा है कि अध्यक्ष पद के लिए सभी सहयोगी दलों ने भाजपा को समर्थन देने का भरोसा दिया है। भाजपा ने उपाध्यक्ष पद सहयोगी दलों को देने का फैसला किया है। यह पद किसे मिलेगा, इस पर एक-दो दिन में निर्णय हो जाएगा।

सरकार की सबसे बड़ी सहयोगी दल टीडीपी ने भी नहीं किया दावा

हालांकि, संभावना है कि उपाध्यक्ष का पद टीडीपी को मिलेगा।विपक्ष को उम्मीद थी कि अध्यक्ष पद के लिए सरकार की सबसे बड़ी सहयोगी टीडीपी दावा करेगी। विपक्ष चाहता था कि अध्यक्ष पद के चुनाव मामले में सत्तारूढ़ राजग में मतभेद के स्वर सामने आए। इसी रणनीति के तहत विपक्ष ने कहा था कि अगर टीडीपी इस पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करती है तो उसे समर्थन देने पर विचार किया जाएगा। हालांकि इस पद के लिए राजग में बनी सहमति के बाद विपक्ष की रणनीति को झटका लगा है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 जून को संभावित है।

राजनाथ ने इस पद के लिए राजग में आम सहमति बना ली है। यह तय हुआ है कि उपाध्यक्ष का पद विपक्ष के बदले सरकार के सहयोगी दल को दिया जाएगा। राजनाथ अब विपक्षी दलों को पार्टी और गठबंधन के फैसले से अवगत कराने के बाद उनका समर्थन मांगेंगे। भाजपा को उम्मीद है कि अब तक की परंपराओं के अनुसार विपक्ष अध्यक्ष पद के मामले में उनका समर्थन करेगा।

Ad Ad

More in नई दिल्ली

Trending News

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page