Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दुबई में उत्तराखंड भारतीय प्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत।

अंतरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दुबई में उत्तराखंड भारतीय प्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत।

दुबई/देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) का दुबई (Dubai) पहुंचने पर उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई (Uttarakhand Association of UAE) और भारतीय प्रवासियों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उत्तराखंडी टोपी भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में धामी का जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी उत्तराखंडियों से वर्ष में एक बार उत्तराखंड आने की अपील की। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर देवभूमि उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई व भारतीय प्रवासियों का इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड के दुबई प्रवासीयों द्वारा देवेन्द्र कोरंगा के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया ।

होटल के प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल तक सीएम का स्वागत उत्तराखंडी ढोल और दमाऊ टीम द्वारा किया गया, जिसके बाद उत्तराखंड की महिलाओं और बच्चों द्वारा उत्तराखंड पारंपरिक पोशाक में संगीतमय नृत्य किया गया।

मुख्यमंत्री का स्वागत देवेन्द्र सिंह कोरंगा तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत का स्वागत संजय सिंह थापा द्वारा किया गया।

देवेन्द्र कोरंगा ने स्वागत भाषण दिया। स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंडी प्रवासियों को संबोधित किया। बाद में कार्यक्रम स्थल पर शुद्ध शाकाहारी रात्रिभोज परोसा गया।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और उत्तराखंड सरकार और संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले एनआरआई उत्तराखंडियों के बीच एक समन्वयक। संस्थापक सदस्य देवेन्द्र कोरंगा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को ये पाँच सुझाव दिये गये।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page