Connect with us

बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं पैर, सर्दी नहीं इन बीमारियों के भी हो सकते हैं लक्षण, ऐसे करें पहचान

Cold Feet Causes: सर्दियों में आमतौर पर हाथ-पैर ठंडे रहते हैं, लेकिन कुछ लोगों को ये समस्या ज्यादा रहती है। कितने भी मोटे मोजे पहन लें पैर गर्म नहीं होते। इसे कोल्ड फीट की समस्या कहा जाता है। अगर आपके पैर भी बर्फ जैसे ठंडे रहते हैं तो जान लें इसके कारण।

लाइफस्टाइल

बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं पैर, सर्दी नहीं इन बीमारियों के भी हो सकते हैं लक्षण, ऐसे करें पहचान

ठंड का मौसम आते ही हाथ पैर ठिठुरने लगते हैं। सर्दियों में पैरों का ठंडा होना नॉर्मल है, इसके लिए आप मोटे मोजे पहन सकते हैं। पैरों को सेक सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों को ये समस्या ज्यादा परेशान करती है। लाख उपाय करने के बाद भी पैर बर्फ जैसे ठंड बने रहते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या रहती है तो इसके कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। जी हां डायबिटीज या एनिमिया से पीड़ित लोगों को ऐसी समस्या ज्यादा होती है। हाथ पैरों की रक्त वाहिनियां सिकुड़ जाती हैं जिससे ब्लड फ्लो कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में कोल्‍ड फीट की समस्‍या मुसीबत पैदा कर सकती है।

सर्दियों में पैर क्‍यों हो जाते हैं ज्यादा ठंडे?

सर्दियों में हाथ,पैर और तलवों की रक्‍त वाहिनियां सिकुड़ जाती हैं, जिसके कारण ब्लड फ्लो कम हो जाता है। यही वजह है कि शरीर का तापमान कम होने लगता है। इसके अलावा कुछ मेडिकल कंडीशन भी हैं जिनकी वजह से पैर ज्यादा ठंडे रहते हैं।

पैर ठंडे होने के क्या हैं कारण

ब्‍लड सर्कुलेशन की समस्या- पैरों के ठंडे रहने की वजह ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से नहीं होना भी है। जब आप लंबे समय तक एक जगह पर बैठे रहते हैं तो ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक नहीं हो पाता और पैर ठंडे पड़ जाते हैं। 

एनीमिया- शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स कम होने पर भी पैरों में ज्यादा ठंड लगती है। एनीमिया के मरीज को खून की कमी होने की वजह से पैरों में ठंडापन महसूस हो सकता है। वहीं विटामिन बी12, फॉलेट, आयरन की कमी से भी ऐसा होता है। कई बार क्रोनिक किडनी डिजीज भी इसका कारण हो सकते हैं।

डायबिटीज- अगर आपके पैर हमेशा ठंडे बने रहते हैं तो एक बार अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करवा लें। डायबिटीज के मरीज का शुगर लेवल अनियंत्रित रहता है जिससे कोल्‍ड फीट की समस्‍या हो सकती है।

नर्व की समस्‍या- जो लोग नर्व की समस्‍या से परेशान हैं उन्हें कोल्‍ड फीट की समस्‍या हो सकती है। नर्व संबंधी परेशानी की वजह कोई दुर्घटना, हादसा या  ज्यादा तनाव लेना हो सकती है। ऐसे में पैर ज्यादा ठंडे बने रहते हैं।

ज्यादा तनाव- जो लोग ज्यादा तनाव में रहते हैं उन्हें कोल्‍ड फीट की समस्‍या होती है। तनाव और एंग्‍जायटी इसे ठंड में और बढ़ा देते हैं। जब कोई हाई स्‍ट्रेस सिचुएशन में होता है तो पैरों का तापमान कम होने लगता है।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in लाइफस्टाइल

Trending News

धर्म-संस्कृति

मासिक राशिफल अगस्त 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page