Connect with us

CM धामी का रामनगर दौरा,,, फलदार पौधों का किया रोपण,,,,

उत्तराखण्ड

CM धामी का रामनगर दौरा,,, फलदार पौधों का किया रोपण,,,,

नैनीताल (रामनगर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल जिले के रामनगर में जिम कॉर्बेट रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया एवं वन्य जीव संरक्षण व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से इस मानसून में प्रदेश के सभी 40 फॉरेस्ट डिवीजनों में फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान का नाम “एक पेड़ मां के नाम” रखा है, जिसमें जनता से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। धामी ने कहा कि मानव-जीव संघर्ष हमारी सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे कम करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि जंगलों में फलदार पेड़ लगाकर वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक भोजन का स्रोत उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे जंगली जानवर जंगल से बाहर नहीं आएंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपनी पूज्य माता श्रीमती बिशना देवी के नाम एक फलदार पौधा भी रोपित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह स्थल जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यहां आने वाले पर्यटकों का अनुभव भी समृद्ध होता है।

उन्होंने फाटो जोन को 12 महीने के लिए खोलने की घोषणा की, ताकि पर्यटक पूरे वर्ष वाइल्ड लाइफ का आनंद ले सकें। इस दौरान प्रदेश में चल रहे पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें रेस्क्यू सेंटर का विकास और साहसिक पर्यटन जैसे राफ्टिंग और हाइकिंग शामिल हैं। वर्तमान में फाटो रेंज में 100 से अधिक जिप्सी चल रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया, जहां वर्तमान में 11 टाइगर और 13 लेपर्ड हैं। उन्होंने केंद्र को और बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार से प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी वंदना, एसपी प्रहलाद नारायण मीणा, निदेशक कॉर्बेट रिजर्व डॉ. साकेत बडोला आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए नई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एडवेंचर स्पोर्ट्स, शीतकालीन यात्रा और धार्मिक यात्राएं शामिल हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन प्रयासों से प्रदेश में पर्यटन की नई दिशाएँ खुलेंगी और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

चुनावी ब्रेकिंग,,,

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]