Connect with us

अल्मोड़ा, हल्द्वानी NH 3 जुलाई तक बंद,,,,,,

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, हल्द्वानी NH 3 जुलाई तक बंद,,,,,,

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन जुलाई तक रात ।। से प्रात पांच बजे तक हल्के और भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही करेंगे।

दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 विस्तार (नया-109) के किमी 56 क्वारब पुल के पास हिल साइड की ओर करीब 200 मीटर लंबाई में भू स्खलन जोन बन गया है। लगातार मलबा और बोल्डर गिरने के कारण खतरा बना हुआ है।

सुलभ और सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत पोकलैंड, जेसीबी मशीन और टिप्पर लगाते हुए क्षतिग्रस्त भाग में पहाड़ी की ओर हिल कटिंग कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान वाहनों का संचालन अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक, खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग से होगा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]