उत्तराखण्ड
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ‘वॉइस ऑफ आई.पी.एस.’ का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने सुरों से बांधा समां
हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को संगीत प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ आई.पी.एस.’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मधुर गीतों और शानदार प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर संगीतमय हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रख्यात गायिका, संगीत शिक्षिका एवं सांस्कृतिक हस्ती श्रीमती शर्मिष्ठा चक्रवर्ती बिष्ट तथा संगीत में पीएचडी शोधार्थी एवं प्रसिद्ध गायक श्री अभिषेक भट्ट ने विद्यालय प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा एवं कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा के साथ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ किया।
प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डिवोशनल, फोक, इंग्लिश, बॉलीवुड और सेमी-क्लासिकल गीतों की पांच श्रेणियां रखी गई थीं।
जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने ‘नमो-नमो शंकरा’, ‘उत्तराखंड मेरी मातृभूमि’, ‘बेडू पाको बारामासा’, ‘सांवरे’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘पल-पल दिल के पास’, ‘जिंदगी एक सफर’, ‘घर मोरे परदेसिया’ सहित अनेक लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी लोकगीतों से लेकर बॉलीवुड और सेमी-क्लासिकल गीतों तक अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई संगीत प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना था। प्रत्येक प्रस्तुति में विद्यार्थियों की मेहनत, सुर, लय, ताल और मंच पर आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
प्रतियोगिता में सुर, लय और ताल के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
जूनियर वर्ग के विजेता:
- डिवोशनल सॉन्ग: कृषा जोशी प्रथम, वैभव जोशी द्वितीय एवं दिव्यांश शर्मा तृतीय।
- फोक सॉन्ग: रिद्धिमा अग्रवाल प्रथम, ओजस नाथ गोस्वामी द्वितीय एवं गौरांश पांडे तृतीय।
- बॉलीवुड सॉन्ग: विहान जोशी प्रथम, वंशिका जोशी द्वितीय एवं मान्या नयाल तृतीय।
- इंग्लिश सॉन्ग: पहल बिष्ट प्रथम, मान्या अधिकारी द्वितीय एवं अवनी जोशी तृतीय।
- सेमी-क्लासिकल सॉन्ग: एंकाश साह प्रथम, मलय पंत द्वितीय एवं माइल साह तृतीय।
सीनियर वर्ग के विजेता:
- फोक सॉन्ग: दक्षेष पांडे प्रथम, हृद्यांश भौन्ट द्वितीय एवं प्रगति गोयल तृतीय।
- बॉलीवुड सॉन्ग: रुद्र शर्मा प्रथम, चैतन्य एवं स्वास्तिक गोस्वामी द्वितीय तथा नैतिक तिवारी तृतीय।
- इंग्लिश सॉन्ग: लवी गंगोला प्रथम, आदया चौधरी द्वितीय एवं संस्कृति टम्टा तृतीय।
- सेमी-क्लासिकल सॉन्ग: सौम्या गुरुरानी प्रथम, यामिनी कोहली द्वितीय एवं अक्षिता लोहनी तृतीय।
कार्यक्रम में विभिन्न वाद्ययंत्रों के माध्यम से संगत देने वाले विद्यार्थियों स्वास्तिक गोस्वामी, वंश पाठक, अश्लेष चन्द्र, निखिल कोहली, शशांक भट्ट, लव्यांश कुमार, केशव वशिष्ठ, ओम गोस्वामी, नील वर्मा, शिवांश आर्या, भव्य भट्ट एवं आकांक्षी चन्द्र का योगदान भी सराहनीय रहा।
मुख्य अतिथियों ने स्वयं भी सुंदर गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मुख्य अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत विभागाध्यक्ष संजय गोस्वामी सहित मोहित पंत, गौरव कुमार, गुंजन जोशी, रश्मि भट्ट, मनमोहन जोशी, रीता राठौर, नीरू जोशी गोयल, विवेक बिष्ट, उर्मिल जोशी एवं संतोष रावत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।





