उत्तराखण्ड
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक,,,,,,,,
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद गंगाराम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पहले से ही किडनी की बीमारी है और पिछले एक साल से डायलिसिस पर हैं। न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल में उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।











