Connect with us

साहब तीन दिन हो गए,अब तो सुन लो फरियाद।

उत्तराखण्ड

साहब तीन दिन हो गए,अब तो सुन लो फरियाद।


अमस्यारीकोट क्षेत्र में तीसरे दिन भी नहीं आई बिजली
अंधेरे में रात काट विजली आने को लगाए है टकटकी।

बागेश्वर से गोविन्द सिंह की रिपोर्ट।


बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लगे अमस्यारीकोट क्षेत्र में तीन दिन बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोबाइल स्विच ऑफ हो गए हैं। ठंड में तो इजाफा हो गया, लेकिन पानी गरम करने वाले उपकरणों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। जौलकांडे की उप प्रधान नैना लोहनी ने बताया कि उनके गांव में शुक्रवार की शाम से बिजली नहीं है।उपभोक्ता जनप्रतिनिधि होने के चलते शिकायत करते है।जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द व्यवस्था सुचारू करने की अपील की गई है।

उपभोक्ताओं द्वारा मामले में शिकायत सीएम पोर्टल में भी दर्ज कर दी गई है।इसके अलावा आसपास के छह गांवों में भी बिजली नहीं है। बिजली के अभाव में उनकी दिनचर्या गड़बड़ा गई है। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद हैं। अमस्यारीकोट न्याय पंचायत के जौलकांडे, लेटी, बोरगांव,धारी, डोबा,सहित कई गाँवो में ग्रामीण विजली व्यस्था बाधित होने से परेशान है।उपभोक्ता बार बार ऊर्जा निगम में शिकायत दर्ज करा रहे है।वही तीन दिन से लगातार बारिश के चलते ऊर्जा निगम व्यस्था सुचारू नही कर पाया है।जिससे उपभोक्ताओं में रोष है। वही कई उपभोक्ताओं ने विजली को अतिआवश्यक सेवा में शामिल होने पर भी व्यवस्था सुचारू कराने के लिए काम नही हो पाने पर सवालिया निशान उठाए है।

ऐसे में जिलाधिकारी से ऊर्जा निगम के खिलाफ जांच की मांग करते हुए शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुचारू करने की अपील की है।वही क्षेत्र के लोगों द्वारा ऊर्जा निगम को विद्युत लाइन को दुरुस्त करने में सहयोग की बात कही है। उधर दुग-नाकुरी तहसील के पचार गांव समेत अन्य गांव में शनिवार रातभर बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। इधर ऊर्जा निगम के ईई मोहम्मद अफजाल ने बताया कि द्वारिकाछीना के पास भूस्खलन के कारण बिजली के तार व पोल टूटे हैं। लगातार हो रही बारिश से मरम्म्त कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी लगे हैं। जल्द आपूर्ति सुचारू की जाएगी।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page