Connect with us

बागेश्वर में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी राहुल कुमार ने मारी बाजी

बागेश्वर

बागेश्वर में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी राहुल कुमार ने मारी बाजी

बागेश्वर। विश्वविद्यालय बागेश्वर में मंगलवार की सुबह से ही छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक चले मतदान में कुल मतदाता 2085 में से 1273 छात्र छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुई मतगणना देर शाम तक चली। शायं लगभग छह बजे छात्र संघ चुनाव के नतीजे निकले।

अध्यक्ष पद में एनएसयूआई के प्रत्याशी राहुल कुमार को कुल 699 मत मिले। जबकि अविहिप के खजान सिंह टगड़िया को 558 मत मिले। वही नोटा को 4 तथा 12 मत रद्द हुए। अध्यक्ष पद में राहुल कुमार 141 मतों से विजय हुए। इसी प्रकार क्रम में उपाध्यक्ष पद में अविहिप के प्रत्याशी शिव पूजन तिवारी को 751 मत प्राप्त हुए, तथा एनएसयूआई के प्रत्याशी मयंक धोनी को 448 मत प्राप्त हुए। जबकि नोटा को 16 मत एवं 58 मत रद्द हुए। उपाध्यक्ष में शिव पूजन तिवारी 303 मतों से विजय हुए। संयुक्त सचिव पद में धीरज कार्की 912 मत प्राप्त हुए, चंदन सिंह को 226 मत प्राप्त हुए। नोटा को 21 जबकि 114 मत रद्द हुए। संयुक्त सचिव में धीरज कार्की 686 मतों से विजय हुए। कोषाध्यक्ष पद में लोकेंद्र सिंह धपोला को 636 मत प्राप्त हुए, प्रतिद्वंदी पंकज सिंह पपोला को 564 मत प्राप्त हुए। वही नोटा को 17 मत पड़े तो 56 मत रद्द हुए। कोषाध्यक्ष पद में लोकेंद्र सिंह धपोला 72 मतों से विजय हुए।

छात्र संघ चुनाव अधिकारी डा भगवती नेगी ने बताया कि चार छात्र नेता निर्विरोध चुने गए है। जिसमें छात्रा उपाध्यक्षा आरती जोशी, सचिव रोहित, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि गौरव जोशी, सांस्कृतिक सचिव तारा सिंह शामिल है।

Ad Ad

More in बागेश्वर

Trending News

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page