Connect with us

परिणीति राघव के शादी की पहली तस्वीरें।

उत्तराखण्ड

परिणीति राघव के शादी की पहली तस्वीरें।

परिणीति राघव की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। दोनों पेस्टल शेड की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में संपन्न हुई। राघव नाव के जरिए बारात लेकर परिणीति के पास पहुंचे और दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर अपना बना लिया। बीती रात दोनों के रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आईं थीं, जिसमें परी ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। पेस्टल शेड की ड्रेस में राघव और परी दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।

परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की सात तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में दोनों गले में जयमाला डाले और हाथों में हाथ लिए बहुत खुश नजर आ रहे हैं। अपने ड्रीम डे के लिए परी ने गोल्डन व्हाइट कलर का लहंगा पहना है और इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर की ज्वैलरी कैरी की है। लहंगे पर काफी हैवी वर्क नजर आ रहा है। फोटो शेयर करते हुए परिणीति ने लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

परी ने लिखा, ब्रेकफास्ट टेबल पर लंबी बातचीत से ही हमारे दिलों को पता था। लंबे वक्त से इस पल का बेसब्री से इंतजार था। हम मिस्टर और मिसेज बनकर बहुत खुश हैं। परी ने लिखा, शादी के बिना हम शायद जी नहीं पाते, हमारी हमेशा के लिए हो रही एक नई शुरुआत। परी और राघव की शादी पर सभी को बहन प्रियंका चोपड़ा के आने का इंतजार था। लेकिन वह किसी कारण से नहीं पहुंच पाईं।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page