Connect with us

जनता कैबिनेट पार्टी का अब हो चुका आगाज कांग्रेस बीजेपी का अंतिम चुनाव।

उत्तराखण्ड

जनता कैबिनेट पार्टी का अब हो चुका आगाज कांग्रेस बीजेपी का अंतिम चुनाव।

महिला शक्ति को पहचान दिलाना जनता कैबिनेट पार्टी की प्राथमिकता

कांग्रेस भाजपा ने कभी महिलाओं को प्रधानी से आगे नहीं दिया बड़ने, जेसीपी लौटाएगी महिलाओं का सम्मान

नैनीताल
कल हल्द्वानी में हुई सफल प्रेस वार्ता के समापन के बाद आज जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा भावना पांडे ने नैनीताल स्थित नैनीताल क्लब हाउस में संपन्न की प्रेस वार्ता, वार्ता के दौरान उन्होंने पत्रकारों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और साथ में ही जनता कैबिनेट पार्टी की रजिस्ट्रेशन होने की सूचना सभी पत्रकारों को दी।
वार्ता के दौरान भावना पांडे ने कहा कि वह एक महिला हैं और उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति पूर्व राज कर रही भाजपा और कांग्रेस ने कभी भी सद्भावना नहीं रखी, उन्होंने आगे बताया कि जनता कैबिनेट पार्टी महिलाओं के मुद्दों को लेकर बहुत जागरूक है, और पार्टी रजिस्टर होने तक उत्तराखंड की तमाम आशा कार्यकर्ता, भोजन माता, पाटन दाइयां एवं आंगन बाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं पार्टी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी हैं।
भावना पांडे ने आगे बताया कि किस तरह उत्तराखंड की लाखों महिलाएं उनसे जुड़ चुकी हैं, और तीलू रौतेली को अपना आदर्श मानने वाली भावना पांडे का यही मानना है कि यह मौका अब महिलाओं के लिए है।
जनता केबिनेट पार्टी उत्तराखंड में 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि खुद की लड़ने की कोई भी इच्छा न जाहिर करते हुए उन्होंने कहा वह संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी।

उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय होने का कारण भाजपा और कांग्रेस की इतने वर्षों की निष्क्रियता को बताया, उन्होंने बताया कि भाजपा और कांग्रेस पिछले 20 वर्षों से उत्तराखंड की जनता को छलने का काम कर रही है, और जनता के पास कोई सुदृढ़ विकल्प न होने की वजह से एक के बाद एक इनको मौका दिया जाता रहा है। भावना पांडे ने आगे कहा कि अब जनता इनकी दल बदलू मनसा को बहुत अच्छी तरह से भांप चुकी है और अब जनता ऐसे सिक्के को निकाल बाहर फेकेंगी जिसका एक पहलू भाजपा और दूसरा कांग्रेस है, अब जनता का सिक्का चलेगा यानी जनता कैबिनेट पार्टी का सत्ता में आना निश्चित है।
भावना पांडे ने बताया कि कैसे वह एक गरीब परिवार से निकलकर फिर आंदोलन और फिर कड़ी मशक्कत के बाद इस मुकाम पर पहुंची हैं, उत्तराखंड के दर्द को लेकर जेसीपी का निर्माण किया गया है, और उन्हें खुद न तो विधायक बनना है और न मुख्यमंत्री, वो बस सेवा भाव से उत्तराखंड की जनता का साथ देना चाहती हैं।

विधायकों का और संगठन के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था कि भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े विधायक उनके साथ वार्ता में हैं और जल्द ही देहरादून में होने वाली रैली में कुछ विधायकों की पार्टी में विधिवत ज्वाइनिंग होनी निश्चित हुई है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page