Connect with us

इन 2 चीजों का पानी कम कर सकता है पैरों की जलन, पेट की गर्मी कम करने में भी मददगार

धागे वाली मिश्री और सौंफ का पानी: ज्यादा तेल मसाला खाना, एंटीबायोटिक्स लेना और फिर पानी की कमी पेट और पैरों में जलन जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में ये उपाय कारगर हो सकता है। कैसे, जानते हैं।

स्वास्थ्य

इन 2 चीजों का पानी कम कर सकता है पैरों की जलन, पेट की गर्मी कम करने में भी मददगार

धागे वाली मिश्री और सौंफ का पानी: हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो गई है लेकिन धीमे-धीमे शरीर की गर्मी बढ़ रही है। इसके पीछे कारण है अनहेल्दी डाइट, एक्सरसाइज की कमी और फिर दवाएं खासकर कि एंटीबायोटिक्स का ज्यादा सेवन। ऐसी स्थिति में पेट की गर्मी बढ़ती और एसिड पीएच में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा ये पैरों में जलन और दर्द का भी कारण बनता है। ऐसे में जरूरी ये हो जाता है कि आप पेट की इस गर्मी को कम करें और साथ ही शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाएं जो कि पैरों में दर्द की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है। और इसी काम में मददगार है धागे वाली मिश्री और सौंफ का पानी (Dhage wali mishri saunf ka pani)

धागे वाली मिश्री और सौंफ का पानी पीने के फायदे-Dhage wali mishri saunf ka pani pine ke fayde in hindi

1.पेट की गर्मी कम करने में मददगार।

धागे वाली मिश्री देसी होती है और नॉर्मल मिश्री थोड़ी रिफाइंड तरीके से बनी होती है। ऐसे में जिन लोगों के पेट की गर्मी बढ़ गई और उन्हें एसिडिटी की समस्या ज्यादा हो रही है उनके लिए धागे वाली मिश्री के साथ सौंफ का पानी पीना मददगार हो सकता है। धागे वाली मिश्री पेट ठंडा करती है तो सौंफ का पानी पाचन एंजाइम्स को बढ़ाता है। इसकी वजह से पेट का पीएच सही हो जाता है और पेट की गर्मी कम हो जाती है। 

 2. पैरों की जलन कम करने में मददगार

पैरों में जलन के पीछे अक्सर दो कारण होते हैं। पहला थकान, दूसरा पानी की कमी और तीसरा हाई बीपी। धागे वाली मिश्री और सौंफ का पानी इन तीनों ही स्थितियों में काम करती है। ये पानी, शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाकर हाई बीपी को कम करता है। दूसरा, ये कमजोरी और थकान में कमी लाता है। तीसरा, ये शरीर में ठंडक पहुंचता है और जलन में कमी लाता है।

burning_feet

 3. आंखों की रोशनी बढ़ती है।

धागे वाली मिश्री और सौंफ दोनों ही आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। दोनों में विटामिन ए है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा रेगुलर इस पानी का सेवन आंखों की थकान में कमी लाता है और राहत महसूस करवाता है। तो, अगर आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं तो आप इन दो चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

4. नींद को बेहतर बनाता है

धागे वाली मिश्री और सौंफ का पानी नींद को बेहतर बनाने में मददगार है। ये पानी आपके हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाती है और सौंफ नींद को बढ़ावा देने में मददगार है। जब आप इन दोनों को मिलाकर एस साथ लेते हैं तो ये आपका दिमाग शांत करने, स्ट्रेस में कमी लाने और एक बेहतर नींद में सोने में मददगार है। तो, धागे वाली मिश्री के साथ सौंफ को पानी में मिला दें और कुछ देर बाद इस पानी को पी जाएं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in स्वास्थ्य

Trending News

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page