Connect with us

कफ सिरप के मामले 25 हज़ार के 03 इनामिया अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया।

उत्तर प्रदेश

कफ सिरप के मामले 25 हज़ार के 03 इनामिया अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया।

वाराणसी

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी लूट की घटनाओं की गिरफ़्तारी हेतु तथा ज़हरीली दवाओं के क्रय विक्रय पर रोक लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कफ सिरप से मामले में थाना कोतवाली में पंजीकृत मुक़दमे में पुरस्कार घोसित कुल 5 अभियुकत्गण को एसआईटी टीम द्वारा गिरफ़्तार किया गया
गिरफ़्तार अभियुकत्गण में अमित जायसवाल ,दिवेश जयसवाल ,अभिनव यादव ,घनश्याम व अंकुश सिंह है सब लोग मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले है

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि विकास सिंह जो कि जौनपुर का रहने वाला है उसके साथ अमित सिंह टाटा, प्रशान्त उपाध्याय, आकाश पाठक, गौरव जायसवाल, मनोज यादव (सिन्डीकेट), दिवेश जायसवाल, अंकुश सिंह व अन्य लोगो की मीटिंग शुभम जायसवाल के द्वारा अपने के बी एन प्लाजा की जाती थी वहां पर सभी लोग सम्मिलित होते थे वही पर न्यू फैन्सिडिल कफ सीरप की तस्करी की सारी बाते और पैसा आदि कैश बैंक में जमा कराना है तथा फर्म वालो को नकद रूपया कैश देना है सभी पर चर्चा होती थी। हम लोगो के फर्मों पर माल बहुत कम आता है बाकी शेष माल की तस्करी शुभन जायसवाल और प्रशान्त उपाध्याय, मनोज यादव (सिन्डीकेट), प्रतीक कुमार गुजराती, धर्मेन्द्र अग्रवाल के माध्यम से भी करते थे। जो फर्म हम लोगो के द्वारा खुलवाई गयी उन फर्मों मे शुभम जायसवाल और प्रशान्त उपाध्याय मिलकर दिनेश यादव, आशीष यादव, स्वप्निल केसरी व अन्य लोगो से नकद पैसा व आरटीजीएस के माध्यम से पैसा जमा कराते थे। फिर वे पैसा आरटीजीएस के माध्यम से दूसरे फर्मों में फिर उन फर्मों द्वारा वही पैसा शुभम जायसावल को वापस मिल जाता था हम लोगो के द्वारा करीब 25 लाख बोतलों की तस्करी कर हवाला के जरिये करीब 40 करोड़ रुपये का धन अवैध रुप से अर्जित किया गया है। उक्त अर्जित धन का करीब 08 करोड़ रुपया का आर्थिक लाभ हम लोगो द्वारा प्राप्त किया गया है। हम लोगो की फर्मों का कुछ माल पश्चिम बंगाल, बिहार व त्रिपुरा में पकड़ा गया था जिसके संबंध में हम लोगो को नोटिस मिली थी शुभम जायसवाल ने कहा था कि ई वे बिल बनाकर नोटिस का जवाब भेज दो बाकी में देख लूगां। हम लोगो के द्वारा शुभम जायसवाल, प्रशान्त उपाध्याय, आकाश पाठक, मनोज यादव, धर्मेन्द्र अग्रवाल, प्रतीक कुमार आदि के कहने पर कई लोगो के दस्तावेज प्राप्त कर तस्करी करने के उद्देश्य से फर्में खुलवायी गयी उन लोगो को कुछ पैसे दे दिये जाते थे । न्यू फैसाडिल कफ सीरप की तस्करी उपरोक्त लोगो द्वारा ही कराया जाता था। हम लोग शुभम जायसवाल, प्रशान्त उपाध्याय व आदि के कहने पर गिरफ्तारी से बचने के लिए उन लोगो के सहयोग से फरार हो गये थे कि पुलिस द्वारा भोरसर लिंक रोड मिर्जापुर बाईपास पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ़्तार अभियुक्त के पास से 46 विदेशी मुद्रा , जमा तलाशी का एक आईफ़ोन मिला है गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह थाना कोतवाली वाराणसी ,उप निरीक्षक विकास पाण्डे एसआईटी टीम थाना कोतवाली वाराणसी व अन्य लोग टीम से रहे

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]