Connect with us

स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर महेश शर्मा पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज ।।

हल्द्वानी

स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर महेश शर्मा पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज ।।

हल्द्वानी – हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद अस्पताल के मालिक डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ पैथोलॉजी लैब संचालिका ने छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने और धमकाने का आरोप में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ ये घटनाएं छह से 22 जून के बीच हुईं। डर के कारण वह पुलिस को तहरीर नहीं दे पाई थी।थाना क्षेत्र की निवासी इस महिला ने तहरीर में बताया है कि वह शहर में पैथोलॉजी लैब संचालित करती है।

वह अक्सर डॉ. महेश शर्मा के अस्पताल से मरीजों के ब्लड सैंपल लेने जाती थी। पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि छह जून 2024 को डॉ.शर्मा शराब के नशे में रात करीब 10 बजे उसके घर पहुंच गए। जब उसने वापस जाने को कहा तो विरोध करने लगे। महिला का आरोप है कि उसने वीडियो बनाने की कोशिश की तो डॉक्टर ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। आरोप है कि 22 जून को महिला अपना बकाया भुगतान लेने दोपहर बाद करीब 3:15 बजे अस्पताल पहुंची।

डॉक्टर ने अपने चैंबर में अश्लील हरकत कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। लैंब बंद कराने की धमकी दी। इस मामले में डॉ.शर्मा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो वह हॉस्पिटल में मौजूद नहीं थे , हमारी टीम ने डॉ के घर जाकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थे ।।

Ad Ad

More in हल्द्वानी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page