Connect with us

गुरुकुल आयुर्वेद एलुमनी एसोसिएशन की नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान समारोह

उत्तराखण्ड

गुरुकुल आयुर्वेद एलुमनी एसोसिएशन की नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान समारोह

हरिद्वार: आज उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर में गुरुकुल आयुर्वेद एलुमनी एसोसिएशन की नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं प्रोत्साहन समारोह किया गया। आज गुरुकुल चरक प्रेक्षागृह में गुरुकुल परिसर निदेशक प्रोफेसर पंकज शर्मा कैंपस डायरेक्टर की अध्यक्षता में एलुमनाई एसोसिएशन के महासचिव डॉ संजय गुप्ता , कोषाध्यक्ष डॉ रवि कुमार बर्मा, पीयूष जुनेजा इत्यादि का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धन्वंतरी वंदना से की गई। दीप प्रज्वलन के उपरांत गुरुकुल के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा एवं कर्मचारी संघ के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से संघ के महासचिव डॉ संजय गुप्ता का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंच पर प्रोफेसर प्रेमचंद शास्त्री, प्रोफेसर मोहन शर्मा, विशिष्ट अतिथि, प्रमुख समाज सेवी गिरीशचंद्र अग्रवाल द्वारा मंच पर आशीर्वाद प्रदान किया गया। समाजसेवी श्री अग्रवाल जी के द्वारा सभी विद्यार्थियों को विभिन्न आयुर्वेदिक पुस्तकों का वितरण भी करवाया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]