Connect with us

अशोका इंटरनेशनल एकेडमी अम्बूवाला में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

उत्तराखण्ड

अशोका इंटरनेशनल एकेडमी अम्बूवाला में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

अम्बूवाला/पथरी – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अशोका इंटरनेशनल एकेडमी, अम्बूवाला में रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण-राधा की मनमोहक झांकियां, नृत्य, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर एकेडमी के चेयरमैन श्री मनीष चौहान ने सभी विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।

चेयरमैन श्री मनीष चौहान ने विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय परिवार एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]