Connect with us

बागेश्वर में सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

उत्तराखण्ड

बागेश्वर में सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट:नरेंद्र सिंह बिष्ट

बागेश्वर कुमाऊं की काशी बागनाथ भूमि में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
बागेश्वर में पांचवें राज्य स्तरीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शानदार आगाज हुआ है।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडलसेरावार्ड स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने बाल वैज्ञानिक छात्र – छात्राओं के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद किया उनके द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब दिए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सीएम के साथ सेल्फी भी ली।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूकोस्ट को 1 करोड़ रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) की ओर से 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में प्रदेश के 6 सीमांत जिलों पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के करीब 250 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
इस वर्ष महोत्सव की मुख्य थीम ‘जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन’ रखी गई है। महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जा रही है।
इस दो दिवसीय आयोजन में वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शन, कविता पाठ, विज्ञान क्विज और नाटक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर वैज्ञानिक सोच को विकसित करना और उन्हें भविष्य के नवाचार के लिए प्रेरित करना है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]