उत्तराखण्ड
बागेश्वर में भाजपा की चुनावी रणनीति पर मंथन
नरेंद्र सिंह बिष्ट
बागेश्वर :बागेश्वर में भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार के पहुंचने पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बागेश्वर पहुंचे डॉ. अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।





