उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को छुट्टी, 29 अक्टूबर को रहेगा अवकाश शासनादेश जारी
देहरादून। उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर 29 अक्टूबर 2026, बृहस्पतिवार को महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी हुआ आदेश
शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के अधीन शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को करवा चौथ पर्व के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।
यह आदेश सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से जारी किया गया है। संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
करवा चौथ मनाने के लिए मिलेगा समय
करवा चौथ हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। महिलाएं दिनभर उपवास करने के बाद शाम को पूजा-अर्चना करती हैं और चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।
सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में संबंधित कार्यालयों और संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए समय मिल सकेगा।





