Connect with us

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

फिल्म

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/गोवा। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।

जानकारी के मुताबिक नाना पाटेकर को सुबह तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सीपीआर सहित तमाम प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके पुत्र मल्हार पाटेकर ने भी निधन की पुष्टि की है।

नाना पाटेकर का फिल्मी सफर करीब पांच दशक का रहा। उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी से अलग पहचान बनाई। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘नटसम्राट’, ‘वेलकम’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

नाना पाटेकर को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले थे। उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। अभिनय के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे।

नाना पाटेकर के निधन की खबर से भारतीय फिल्म जगत में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

महाराष्ट्र सरकार ने नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ पुणे के डोंजे में किए जाने की घोषणा की है।

भारतीय सिनेमा के इस बहुमुखी कलाकार का जाना फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

More in फिल्म

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]