फिल्म
उत्तराखण्ड की फीचर फिल्म “भग्यान” का जादू बरकरार, तीसरे दिन भी हाउसफुल रहे शो।
देहरादून। उत्तराखण्ड की बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “भग्यान” दर्शकों के दिलों में लगातार अपनी जगह बना रही है। फिल्म के रिलीज के तीसरे दिन भी मॉल ऑफ देहरादून एवं सेंट्रियो मॉल देहरादून में फिल्म के शो हाउसफुल रहे, जिससे पूरी टीम में भारी उत्साह देखने को मिला।


फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान एवं निर्माता संजय चमोली दर्शकों से मिल रहे अपार प्रेम और समर्थन से बेहद उत्साहित नजर आए। उत्तराखण्ड की संस्कृति, भावनाओं और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।
फिल्म के मुख्य कलाकार साक्षी काला, संजय सिलोरी, अशोक चौहान सहित अन्य कलाकार हर शो में दर्शकों से रूबरू होकर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। कलाकारों से सीधे मुलाकात कर दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कुल मिलाकर फिल्म “भग्यान” को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और यह उत्तराखण्ड फिल्म जगत के लिए एक सकारात्मक एवं उत्साहजनक संकेत माना जा रहा है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ उत्तराखण्ड की संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को भी खूबसूरती से प्रस्तुत करती है।
