उत्तराखण्ड
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

नैनीताल:जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने बड़ा फैसला लिया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी किए जाने वाले आगामी निर्देशों का पालन करें।
