Connect with us

देश भक्ती के नारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा प्रदेश मुख्यालय को भेजा गया मिट्टी से भरा कलश भारी संख्या में हुए लोग शामिल।

उत्तराखण्ड

देश भक्ती के नारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा प्रदेश मुख्यालय को भेजा गया मिट्टी से भरा कलश भारी संख्या में हुए लोग शामिल।

शहीदों की याद में हुए कई कार्यक्रम में तमाम ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों के अलावा कई लोग मौजूद थे।

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकास खंड मुख्यालय से जय जवान, जय किसान व भारत माता के जयकारों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत ब्लाक के हर घर गांव से आई मिटटी रखी गई थी। इससे पहले पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर पंच प्रण किए गए।
मेरी देश की माटी सोना उगले, उगले हीरे मोती जैसे देश भक्ति के गीतों के साथ ब्लाक मुख्यालय से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कृषि कार्य की व्यस्तता व तेज धूप के बावजूद हर गांव की मिटटी से लबालब कलश यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। कलश यात्रा ब्लाक मुख्यालय से शुरू होकर निकटवर्ती क्षेत्रों से गुजरी। यात्रा का नेतृत्व ब्लाक प्रमुख किरन बिष्ट, जिपंउ कांता रावत, बीडीओ दिलमणी जोशी, कमला फुलोरिया,खष्टी अधिकारी, हीरासिंह, हेम चंद्र आदि कर रहे थे।
इससे पहले बीडीओ दिलमणी जोशी ने सभी लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। उसके पश्चात भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। जिनमें गजेंद्र सिंह नेगी, किसन सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, चंद्रमोहन जोशी, दीवान सिंह आदि शामिल थे।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]