उत्तराखण्ड
कलेक्ट्रेट में राजकीय ठेकेदारों का विरोध प्रदर्शन
नरेंद्र सिंह
बागेश्वर में जल जीवन मिशन व अन्य विकास कार्यों का भुगतान न होने से नाराज ठेकेदार संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन किया। ठेकेदारों का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 से करोड़ों रुपये का भुगतान लंबित है।भुगतान न मिलने से ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। वे मजदूरों की दिहाड़ी और सामग्री का बिल चुकाने में असमर्थ हैं, जिससे उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। लेनदारों के दबाव के कारण ठेकेदार गंभीर मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
