Connect with us

दिव्यांग बच्चो की प्रस्तुति से प्रभावित होकर उनके मनोबल को उत्साहित किया

शनि केशरवानी

दिव्यांग बच्चो की प्रस्तुति से प्रभावित होकर उनके मनोबल को उत्साहित किया

प्रयागराज में जन चेतना संस्थान विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांग बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक सिंह (अध्यक्ष बार एसोसियेशन हाईकोर्ट, प्रयागराज) उपस्थित रहे मुख्य अतिथि ने दिव्यांगो के मनमोहक प्रस्तुति को सराहा एवं दिव्यांगो को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया तथा विशेष अतिथियों में जी.बी. सिंह (मुख्य स्थायी अधिवक्ता प्रथम, हाईकोर्ट, प्रयागराज) एवं शीतला गौड़ (मुख्य स्थायी अधिवक्ता हाईकोर्ट, प्रयागराज) भी उपस्थित रहें जिन्होंने दिव्यांग बच्चो की प्रस्तुति से प्रभावित होकर उनके मनोबल को उत्साहित किया तथा संस्थान के निदेशक डा. के० एन० मिश्र दिव्यांग बच्चो को पुरस्कार वितरित किये कार्यक्रम में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी वागीश मिश्र, प्रधानाचार्य मनोज कुमार तथा संस्थान के विशेष शिक्षक, संदीप मिश्र, सर्वेश चतुर्वेदी, संगीता पाण्डेय, दीपिका राय, एवं विनीत पाण्डेय तथा प्रशिक्षणार्थी, दिव्यांग बच्चे एवं अभिभावकगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।
जन चेतना संस्थान सन 1996 से दिव्यांगो के शिक्षण-प्रशिक्षण एवं पुनर्वास तथा दिव्यान्गता के रोकथाम एवं निवारण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है संस्थान का उद्देश्य है की दिव्यांगो को उच्च कोटि का शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।

Continue Reading
You may also like...

More in शनि केशरवानी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]